नोएडा।नोएडा के सेक्टर 27 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कैशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया इस बार भाजपा 300 वोटों से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लीम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती है इसलिए कोई जिताउ उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण किसी मुस्लीम को टिकट नही दिया गया है। नोएडा को सपा-बसपा ने जम कर दोहन किया किया है जिसी बजह से नोएडा गुडगांव से पिछड़ा हुआ है।
भाजपा को एक भी चुनाव जिताउ मुस्लीम उम्मीदवार नही मिलने के कारण इस बार किसी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। यह दावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कैशव प्रसाद मौर्य ने करते हुए कहा कि हम केवल इसलिए किसी मुस्लिम को टिकट नहीं देंगे कि हमें मुस्लीम तुष्टिकरण करना है मुस्लिम वोटों का हमें लालच नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा और सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां दलित और पिछड़ों की विरोधी रही है, और इन दलों ने पिछड़ों और दलित के हक देने के बजाये के बजाये माफिया और अपराधियों को पैसे लेकर टिकट बेचने का काम किया है।