नई दिल्ली। नाबालिग से रेप के आरोप में तीन साल से जेल में बंद आसाराम को
सुप्रीमकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने कहा है कि गुजरात और राजस्थान
मामले की सुनवाई रोजाना नहीं हो सकती। कोर्ट ने कहा कि पहले राजस्थान
मामले की सुनवाई पूरी होगी उसके बाद गुजरात मामले की।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगर राजस्थान मामले में आपको
शिष्यों की वजह से देरी हो रही है तो हम आपको ही इसका मास्टर मानते हैं।
आसाराम की तरफ से दलील दी गई है कि अभी तक गुजरात मामले में मुख्य गवाह के
बयान को दर्ज नहीं किया गया है। जल्द से जल्द गवाहों के बयान दर्ज किए
जाएं।
वहीं गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि आसाराम को वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट मैं पेश किया जाता है अगर उनको गुजरात लेकर
जाएंगे तो लॉ एंड आर्डर की समस्या हो जाएगी।