Advertisement
राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, वह बस राजनीति कर रहे हैं : योगेश कदम

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर योगेश कदम ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। जब पहलगाम आतंकवादी हमला हुआ तब सरकार ने सभी पार्टियों की मीटिंग बुलाई। सभी दलों के नेता आए, उन्हें भारत की ओर से पाकिस्तान पर होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। अब चूंकि पूरे देश ने देख लिया कि भारत ने किस तरह से 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया। इसीलिए, विश्व स्तर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश जाएंगे और 'ऑपरेशन सिंदूर' और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर दुश्मन देश को बेनकाब करेंगे।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी पर योगेश कदम ने कहा कि महाराष्ट्र में निगरानी हमेशा चलती रहती है, खासकर डिजिटल निगरानी। यह सुरक्षा के लिए है और सरकार की निगरानी से कोई नहीं बच सकता। हमारी खुफिया जानकारी पूरी तरह सक्रिय है। हमारी सरकार की ओर से बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जो भी एजेंट उन्हें महाराष्ट्र में लाते हैं, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


