थॉमस ने कहा कि रिपोर्ट के निष्कर्ष पर सर्वसम्मति है। उन्होंने साथ ही बताया कि 24 सदस्यीय पीएसी में केवल चार सदस्य कांग्रेस के हैं जबकि 12 सदस्य भाजपा के हैं। बीते तीन वर्ष के दौरान थॉमस की अध्यक्षता में पीएसी अब तक 73 रिपोर्ट पेश कर चुकी है और 74वीं रिपोर्ट बुधवार को पेश किया जाएगी। उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले की पीएसी रिपोर्ट 31 अप्रैल से पहले संसद में पेश की जाएगी, जो मौजूदा कमेटी के कार्यकाल का अंतिम दिन है। (आईएएनएस)