नई दिल्ली। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों
में किसी भी प्रकार की गडबडी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा
तत्कालीन प्रधानमंत्री कायार्लय (पीएमओ) की संलिप्तता नहीं पाई है।
पीएसी के अध्यक्ष केवी थॉमस ने मंगलवार को कहा, कमेटी ने अपनी जांच में
पाया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह या पीएमओ ने नियमों के
विरूद्ध कुछ भी नहीं किया था।
पीएसी बुधवार को अपनी रिपोर्ट संसद में पेश
करने वाली है।
थॉमस ने अपने आवास के बाहर पत्रकारों से कहा, आपको बुधवार को पूरी रिपोर्ट
मिल जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री के
खिलाफ कुछ भी नहीं है। थॉमस ने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक
बैठक हुई थी, जिसमें फैसले लिए गए थे और जब बैठक के मिनिट्स आए तो तत्कालीन
खेल मंत्रालय ने कहा कि बैठक में लिए गए फैसलों की भावना मिनिट्स में
परिलक्षित नहीं हुई है।
उन्होंने कहा,ऎसा कुछ भी नहीं है, जो मनमोहन सिंह या पीएमओ के खिलाफ हो।