कैशलेस हो गये बैंक, नगद नहीं मायूसी
मिल रही बैंक में
khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 11:50 AM (IST)
कानपुर। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को
बैंकों में लाइन लगाये शहरियों को मायूस ही लौटना पड़ा। शहर के अधिकतर बैंकों में
पैसे नहीं थे। जहां भी पहुंचे वहां केवल दो हजार रुपये ही दिये जा रहे थे। आखिरी
उम्मीद एटीएम पहले ही कैशलेस की लाइलाज बीमारी से जूझ रहे थे।
नोटबंदी का फैसला लिए हुए भले महीना भर हो गया
हो पर अभी शहर की हालत जस की तस बनी हुई है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के
चलते दो दिन केवल एटीएम के सहारे ही लोग लगे रहे। सोमवार को बैंक खुलने पर शहर की
75 प्रतिशत बैंकों में कैश नहीं था। जहां पर था वहां भी इतना ही कैश मौजूद था कि
केवल दो हजार रुपये ही लोगों को दिये जा रहे थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह