Nitish Kumar take oath as bihar CM sixth time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार: नीतीश ने ली फिर ली CM पद की शपथ, सुशील मोदी बने डिप्टी CM

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 10:28 AM (IST)
बिहार: नीतीश ने ली फिर ली CM पद की शपथ, सुशील मोदी बने डिप्टी CM
पटना। बुधवार शाम को बिहार की राजनीति में उठापटक और इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी का हाथ थाम लिया। देर रात हुई बीजेपी-जेडीयू की साझा बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। नीतीश कुमार और सुशील मोदी सुबह राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार को राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने बिहार के सीएम पद की शपथ दिलाई। वहीं सुशील मोदी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ज्ञातव्य है कि नीतीश कुमार ने छठी बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। ज्ञातव्य है कि 4 साल बाद जेडीयू और बीजेपी फिर साथ हैं। कल बिहार की राजनीति में ऐसे आया यू टर्न: बुधवार शाम को नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ 20 महीने पुराने महागठबंधन से खुद को अलग करते हुए राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे की घोषणा के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नीतीश को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जुडऩे के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। देश के,

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement