Nitish has become arrogant, says whoever drinks will die: Prashant Kishore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीतीश हो गए अहंकारी, कहते हैं 'जो पिएगा वो मरेगा' : प्रशांत किशोर

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 नवम्बर 2023 3:08 PM (IST)
नीतीश हो गए अहंकारी, कहते हैं 'जो पिएगा वो मरेगा' : प्रशांत किशोर
पटना। बिहार के सीतामढ़ी और गोपालगंज में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद सियासत शुरू हो गई है। इसी बीच चर्चित चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि सीएम नीतीश कुमार को इस बात का अहंकार हो गया है कि हम यहां से हट ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि शराब से लोगों के घर उजड़ रहे हैं और सीएम कहते हैं कि जो पिएगा वो मरेगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे आदमी को बिहार के लोग अगर वोट देते हैं, तो गलती नीतीश कुमार की नहीं है, बिहार की जनता की है। प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों से सवालिया लहजे में कहा कि आखिर ऐसे लोगों को वोट देते है तो इसका सबसे बड़ा गुनाहगार यहां की जनता है। नेता तो अपनी कुर्सी के लिए वोट मांग रहा है, जनता की क्या मजबूरी है। बिहार धरती में मात्र ऐसा राज्य है, जहां 10 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो जाए और राज्य का मुखिया नीतीश कुमार इतना अहंकारी है कि देखने तक नहीं गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement