Nitin Gadkari falls sick during election rally in Shirdi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नितिन गडकरी की तबियत बिगड़ी, चुनावी सभा को कर रहे थे संबोधित

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 6:13 PM (IST)
नितिन गडकरी की तबियत बिगड़ी, चुनावी सभा को कर रहे थे संबोधित
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक चुनावी के दौरान अचानक तबियत बिगड गई। दरअसल, नितिन गडकरी महाराष्ट्र के शिरडी में शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे और इसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। गडकरी गठबंधन उम्मीदवार सदाशिव लोखंडे (शिवसेना) के पक्ष में एक रैली को संबोधित कर रहे कि इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया, तुरंत ही उन्हें मंच पर बैठाया गया और नीबूं पानी और शरबत दिया गया। दवा लेने के बाद गडकरी ने फिर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और रैली से चले गए। दरअसल महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। शिरड़ी जहां गडकरी की रैली थी वहां भी शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह पहली बार नहीं है जब गडकरी इस तरह मंच पर बेहोश हुए हैं। इससे पहले भी एक बार मंच पर वो बेहोश हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement