NIT graduate made Coronavirus Test Kit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महामारी से लड़ने NIT के ग्रेजुएट ने बनाया कोरोनाकिट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 4:04 PM (IST)
महामारी से लड़ने NIT के ग्रेजुएट ने बनाया कोरोनाकिट
नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), वारंगल के एक बायोटेक ग्रेजुएट ने कोरोनाकिट नाम से एक ऐसा किट तैयार किया है, जो लोगों को स्वच्छ रखने और वायरस का संक्रमण रोकने में कारगर साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह किट खासतौर से वायरस संक्रमण के संभावित स्थानों के लिए बेहद उपयोगी है। जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के तहत आने वाली संस्था हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रत्नप्रिया बताती है कि कोरोनाकिट एक ऐसा पर्सनल इक्विपमेंट किट है, जिसमें शामिल ग्यारह उपयोगी आइटम संकट की स्थिति में डॉक्टरों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं। एनआईटी वारंगल से बायोटेक्नोलोजी में ग्रेजुएट विकास कुमार ने यह कोरोनाकिट बनाया है।
इस कोरोनाकिट के संबंध मे एनआईटी, वारंगल के सहायक प्रोफेसर डॉ. असीम विकास ने कहा है कि वर्तमान परि²श्य में इस तरह के उत्पाद की जरूरत है जिससे लोगों को वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव में कोरोनाकिट काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement