Advertisement
लंदन : 15 महीने से फरार नीरव मोदी पकड़ा गया, 29 मार्च तक जेल में रहेगा

13 हजार करोड़ का चूना लगाकर 15 महीने से था फरार
नीरव मोदी के गुनाहों की लिस्ट लंबी है। नीरव मोदी बैंकों को 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर पिछले करीब 15 महीने से फरार है। नीरव मोदी की साजिश की वजह से पीएनबी बैंक की आर्थिक रफ्तार रुक गई थी। शेयर लुढ़क कर जमीन पर पहुंच गया था। मामले का खुलासे होते ही हड़कंप मच गया था।
करीब 13 महीने पहले 13 हजार करोड़ के पीएनबी स्कैम में भारतीय जांच एजेंसियों को नीरव मोदी की तलाश थी। इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
आपको बताते जाए कि बैंकों का 13 हजार करोड़ लेकर फरार नीरव मोदी पिछले दिनों लंदन की सडक़ों पर अपना लुक बदलकर बेखौफ घूमता नजर आया था। जबकि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। इसके बाद ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी के आदेश निकाल दिए थे। इसके बाद नीरव मोदी के पास जमानत के लिए कोर्ट जाने का विकल्प बचा हुआ है। कोर्ट से नीरव को सशर्त जमानत मिल सकती है।
नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ब्रिटेन से प्रत्यपर्ण करने का प्रयास करेगी। सूत्रों के मुताबिक अब भारत से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम लंदन के लिए रवाना होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


