khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 09:04 AM (IST)
नई दिल्ली। देशभर की आंखों में आंसू लाने वाले निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की है। उसने पहले जहां कुछ दवाइयां खा लीं, वहीं बाद में गमछे का फंदा बना कर जान देने की कोशिश की। विनय तिहाड़ के जेल नंबर-8 में बंद था। उसे गंभीर हालत में दीन दयाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि 16 दिसंबर 2012 को देश को झकझोर देने वाले इस गैंगरेप की इस वारदात का मुख्य आरोपी रामसिंह ने भी तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। राम सिंह का शव 11 मार्च 2013 को तिहाड़ जेल के सेल में फंदे से लटका मिला था।
कोर्ट ने सुनाई है मौत की सजा