nine universities will have convocation in December-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नौ विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह दिसम्बर में होंगे

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 6:34 PM (IST)
नौ विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह दिसम्बर में होंगे
जयपुर। राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने 9 राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों की तिथियां तय कर दी है। राज्यपाल मिश्र चाहते है कि विश्वविद्यालयों में कोई डिग्री पेंडिग नही रहनी चाहिए और छात्र-छात्राओं को समय पर डिग्रियां मिल जानी चाहिए। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मिश्र द्वारा तय किये गए कार्यक्रम के अनुसार महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर का दीक्षांत समारोह 3 दिसम्बर, जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में 9 दिसम्बर और डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 10 दिसम्बर, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में 16 दिसम्बर और राज़ऋषि भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर का दीक्षांत समारोह 18 दिसम्बर को होगा। राजस्थान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 19 दिसम्बर, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर का दीक्षांत समारोह 21 दिसम्बर को, बांसवाड़ा के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 22 दिसम्बर और उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 23 दिसम्बर को होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement