रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में चर्च पर हमला करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात की जगह पर जब्त की गई तीन मोटरसाइकिल के जरिए इन आरोपियों को धरा गया। इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय पहले ही रिपोर्ट मांग चुकी है। गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि प्रशासन कडे कदम उठा रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें,रायपुर शहर के बाहरी हिस्से में स्थित कचना गांव में सिर पर भगवा पट्टी बांधे 15 से 20 युवकों के एक समूह ने एक चर्च परिसर में घुसकर कथित तौर पर तोड-फोड की और लोगों के साथ मारपीट की। घटना के वक्त चर्च में रविवार की प्रार्थना चल रही थी। हमलावर कथित तौर पर दक्षिणपंथी हिंदू संगठन बजरंग दल के सदस्य थे। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने बताया कि इस सिलसिले में पांच युवक गिरफ्तार किए गए हैं।
छत्तीसगढ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरूण पन्नालाल ने आरोप लगाया कि नारेबाजी कर रहे हमलावर बजरंग दल के सदस्य थे और उन्होंने महिलाओं और एक नवजात तक को भी नहीं बख्शा, जबकि रायपुर की पुलिस उनकी पहचान के बारे में चुप्पी साधे हुए है।