जौनपुर। सड़क पार करते समय नीलगाय एक ऑल्टो कार से टकरा गई। इस हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि का चालक बाल-बाल बच गया। मुंगरा बादशाहपुर पवारा थाना क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर हिम्मतपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 5 बजे सड़क पार करते समय ऑल्टो कार से एक नीलगाय टकरा गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही नीलगाय की मौत हो गई।