Nights will be cold, days warm in Jammu and Kashmir, Ladakh: Meteorological Department-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रातें ठंडी, दिन गर्म रहेंगे: मौसम विभाग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 1:38 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रातें ठंडी, दिन गर्म रहेंगे: मौसम विभाग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान गिरा हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 72 घंटों के दौरान शुष्क मौसम होने की संभावना जताई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है और रात में आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।" जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुई कड़ाके की सर्दी का 40 दिनों का लंबा दौर 'चिल्लई कलां' 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। सामान्य तौर पर, चिल्लई कलां की समाप्ति के बाद कश्मीर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में सुधार होने लगता है।
न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 3.6, पहलगाम में माइनस 11.8 और गुलमर्ग में माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में तापमान शून्य से 28.2 नीचे दर्ज किया गया। लेह में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 17.2 और कारगिल में माइनस 21.4 दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.7, कटरा में 4.5, बटोटे में 0.5, बनिहाल में 2.8 और भद्रवाह में माइनस 2.6 दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement