Night temperature improved in Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में रात के तापमान में हुआ सुधार

khaskhabar.com: शनिवार, 16 दिसम्बर 2023 12:00 PM (IST)
कश्मीर में रात के तापमान में हुआ सुधार
श्रीनगर। कश्मीर में शनिवार को रात के तापमान में सुधार हुआ, हालांकि यह अभी भी फ्रीजिंग प्वांइट से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण शनिवार को पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान बढ़ गया। शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को गिरकर माइनस 5.4 डिग्री पर पहुंच गया।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 और पहलगाम में माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 10.8, कारगिल में माइनस 11.1 और द्रास में माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 5.9, कटरा में 6, बटोटे में 2.5, भद्रवाह में 0.2 और बनिहाल में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से 'चिल्लई कलां' के नाम से जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement