भावी CJI खेहर पहचाने जाते हैं अपने सख्त फैसलों के लिए
khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 11:49 AM (IST)
हाल ही में उपहार कांड में अंसल बंधुओं को खेहर का गुस्से
का शिकार होना पड़ा था। खेहर ने अंसल बंधुओं के वकील से अपने मुवक्किल की
तरफ से हलफनामा मांगा जिसमें उनके देश छोडक़र नहीं भागने की बात हो। अंसल
बंधुओं ने तुरंत ही इसपर हामी भरी थी। खेहर और ठाकुर की तुलना के बारे में
पूछने पर सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ ने कहा कि ठाकुर वकीलों के प्रति काफी
संयम से पेश आते हैं और बार में काफी लोकप्रिय हैं। ठाकुर काफी भावुक भी
हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से न्यायपालिका में जजों के खाली पदों को भरने की
अपील को लेकर वह रो भी पड़े थे। वहीं खेहर कोर्ट की इज्जत को लेकर काफी
सख्त माने जाते हैं।
वह कोर्ट का समय खराब करने वालों से सख्ती से निपटते
हैं। खेहर मुकदमे के लिए वकीलों को पूरी तैयारी के साथ आने के हिमायती हैं।
खेहर
कार्यपालिका की आलोचना करने में भी नहीं घबराते हैं। एनजेईसी मामले में
उनके फैसले से यह साबित भी होता है। सरकार द्वारा न्यायपालिका का लक्ष्मण
रेखा पार करने के बयान पर भी खेहर ने कड़ी टिप्पणी की थी। खेहर ने कहा था
राज्य द्वारा शक्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए कदम उठाने होंगे।
उन्होंने कहा था सुप्रीम कोर्ट संविधान द्वारा बनाई गई लक्ष्मण रेखा को
हमेशा मानता है। # खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी