Next CJI Justice JS Khehar a tough judge who sends clear message Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भावी CJI खेहर पहचाने जाते हैं अपने सख्त फैसलों के लिए

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 11:48 AM (IST)
भावी CJI खेहर पहचाने जाते हैं अपने सख्त फैसलों के लिए
बता दें कि सोमवार को जस्टिस ठाकुर के कार्यालय ने कानून मंत्रालय को जस्टिस खेहर की नियुक्ति की अनुशंसा वाली फाइल भेजी थी। मौजूदा चीफ जस्टिस ठाकुर अगले साल 3 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में जजों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल होती है। 13 सितंबर 2011 को सुप्रीम कोर्ट के जज बनने वाले खेहर सख्त कानूनी प्रशासक माने जाते हैं। खेहर बार-बार सुनवाई को स्थगित करने की अपील कर कोर्ट का समय खराब करने वाले लोगों के प्रति कठोर हैं। सुप्रीम कोर्ट में किसी केस के मामले में पूरी तैयारी नहीं करके आने वाले वकीलों के प्रति भी खेहर नरमी से पेश नहीं आते। एक बार तो खेहर कोर्ट रूम से इसलिए बाहर चले गए थे क्योंकि वकीलों ने अपने कागजात सही तरीके से पेश नहीं किए थे। दरअसल खेहर बार को यह संदेश देना चाहते थे कि वकीलों को अपना पूरा होमवर्क करके ही कोर्ट में आना चाहिए था। खेहर और केएस राधाकृष्णन की बेंच ने सहारा के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा को निवेशकों के पैसे नहीं लौटाने के कारण तिहाड़ जेल भेज दिया था। बाद में कुछ वरिष्ठ वकीलों ने आरोप लगाया कि रॉय के मामले की सही सुनवाई नहीं हुई और उनके साथ प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन नहीं किया गया। हालांकि इन आरोपों के बावजूद खेहर ने इस मामले की दोबारा सुनवाई से इनकार कर दिया। बाद में एक नई बेंच के जिम्मे इस मामले को सौंपा गया। बावजूद इसके रॉय को दो साल से ज्यादा समय तक जेल में बिताना पड़ा और उन्हें तभी पैरोल मिली जब उनकी मां का निधन हुआ।
# बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement