नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार सांसदों को जल्द ही खुशखबरी देने वाली है। उनके मूल वेतन को बढ़ाकर दोगुना करने का फैसला लिया जाने वाला है। सांसदों का मौजूदा मूल वेतन 50 हजार है जिसे बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है।
मीडिया में खबरों के मुताबिक, पीएमओ भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ की समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सहमत हो गया है। पीएमओ न केवल सांसदों के मूल वेतन में बढ़ोत्तरी करने के पक्ष में है बल्कि वह सांसदों के भत्तों को बढ़ाने के लिए भी सहमत है। सरकार राष्ट्रपति का वर्तमान वेतन डेढ लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए और राज्यपालों का वेतन एक लाख 10 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए करने पर भी राजी हो गई है। वर्तमान में राष्ट्रपति का वेतन कैबिनेट सचिव से कम है।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!