Advertisement
न्यूयॉर्क शहर ने 14 मार्च को कोविड -19 स्मरण दिवस घोषित किया

डी ब्लासियो ने कहा कि हर पृष्ठभूमि के निवासियों को इस बीमारी ने प्रभावित किया है। खासकरके शहर के सबसे गरीब अल्पसंख्यक इलाके इससे ज्यादा प्रभावित हुए।
साल की आखिरी प्रेस ब्रीफिंग में मेयर ने कहा, "कई लोगों को हमने असमानताओं के शिकार होने के कारण खोया .. बहुत सारे लोग नस्लवाद के शिकार हुए।"
उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "14 मार्च, 2020 को हमारे यहां कोरोना के कारण पहली मौत दर्ज हुई थी। 14 मार्च, 2021 को हम उन सभी को सम्मान देंगे, जिन्हें हमने खो दिया।"
बता दें कि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग और द कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक न्यूयॉर्क शहर में कोरोनावायरस के कारण मौतों की संख्या 25,144 और मामलों की संख्या 4,26,060 तक पहुंच गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


