New Year party in the dispute Polytechnique, four arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पॉलीटेक्निक की न्यू ईयर पार्टी में विवाद, चार गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 11:38 PM (IST)
पॉलीटेक्निक की न्यू ईयर पार्टी में विवाद, चार गिरफ्तार
कानपुर। वर्चस्व को लेकर पॉलीटेक्निक की न्यू ईयर पार्टी में छात्रों के बीच हुए विवाद पर पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि पॉलीटेक्निक के विश्वसरैया हॉस्टल में प्रथम वर्ष के छात्र रहते हैं। न्यू ईयर पार्टी के चलते सीनियर छात्र भी यहां पहुंच गए। जिसके बाद वर्चस्व को लेकर सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद हो गया और सीनियर स्टूडेंट्स मारपीट करते हुए मौके से भाग निकले। बवाल की जानकारी मिलने पर प्रधानाचार्य ने नवाबगंज थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी नवाबगंज ने बताया कि प्राचार्य डाॅ आर के सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को चार युवक अनुराग, अभिषेक कुमार, बंटी उर्फ केसरी और एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement