New Sanganer Road 60 meter sector road boundary marked.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्यू सांगानेर रोड 60 मीटर सेक्टर रोड सीमा का किया चिन्ह्किरण

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 दिसम्बर 2023 7:58 PM (IST)
न्यू सांगानेर रोड 60 मीटर सेक्टर रोड सीमा का किया चिन्ह्किरण
- अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, 40 से अधिक सीमा चिन्ह्किरण बोर्ड लगाये जयपुर । जयपुर विकास आयुक्त डॉ. जोगा राम ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा न्यू सांगानेर रोड 60 मीटर सेक्टर रोड सीमा से जनहित याचिका में प्रदत्त आदेशों की अनुपालना में मंगलवार, 05 दिसम्बर, 2023 को चिन्ह्किरण बोर्ड लगाकर कब्जा लेने की कार्यवाही संपन्न हुई। यह कार्यवाही 06 दिसम्बर, 2023 को भी जारी रहेगी। जोन उपायुक्त - पीआरएन दक्षिण शिप्रा शर्मा ने बताया कि मंगलवार, 05 दिसम्बर, 2023 को जोन की संयुक्त टीम, अधिशाषी अभियंता एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा न्यू सांगानेर रोड 60 मीटर सेक्टर रोड सीमा से जनहित याचिका में प्रदत्त आदशों की अनुपालना में चिन्ह्किरण बोर्ड लगाये।
उन्होंने बताया कि न्यू सांगानेर रोड 60 मीटर सेक्टर रोड सीमा से अतिक्रमण हटाते हुए आंशिक एवं संपूर्ण भू-भाग पर बोर्ड लगाकर कब्जा लिया गया। उक्त कार्यवाही शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement