Advertisement
केजरीवाल के 'शीश महल' पर नए खुलासे, विजेन्द्र गुप्ता ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर विजेन्द्र गुप्ता ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और उन एजेंसियों को सामने लाया जाए जिन्होंने करोड़ों रुपये के खर्च के बाद शीश महल को सजाया। यह महज एक भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी राजनीतिक साज़िशों को भी उजागर किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी दावा किया कि शराब घोटाले में रिश्वत के रूप में ली गई रकम का इस्तेमाल शीश महल में खर्च किया गया था और यही कारण है कि यह मामला और भी गंभीर बन गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी गुत्थी इस समय सुलझ रही है और जल्द ही सारी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


