Advertisement
विवेकानंद शाखा की नई कमान : गिरीश अग्रवाल बने अध्यक्ष, सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लिए भारत विकास परिषद ने कसी कमर

सामाजिक प्रकल्पों के तहत प्रतिक्षा मैलाना 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान का नेतृत्व करेंगी, वहीं बाल किशन पारीक दिव्यांग शिविर और विक्रम चौधरी आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों का जिम्मा संभालेंगे। संगठन की नीतियों को सकारात्मक मार्ग प्रदान करने हेतु शान्तिलाल पानगडिया, दामोदर प्रसाद अग्रवाल और रामेश्वर लाल काबरा सहित 13 प्रबुद्ध नागरिकों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते हुए संकल्प लिया कि नई टीम "सेवा और संस्कार" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से विवेकानंद शाखा इस सत्र में सामाजिक समर्पण की नई ऊंचाइयों को छुएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


