New guidelines for disposal of drinking water complaints-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेयजल की शिकायतों के निस्तारण के लिए नए दिशा-निर्देश यहां पढ़ें

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मई 2019 3:43 PM (IST)
पेयजल की शिकायतों के निस्तारण के लिए नए दिशा-निर्देश यहां पढ़ें
जयपुर । प्रदेश में गर्मी के मौसम में पेयजल की शिकायतों के निस्तारण को लेकर जलदाय विभाग ने नए दिशा निर्देश जारी किए है। आम लोगों की पेयजल की शिकायत सुनने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक शिकायत पुस्तिका रखें जाने के निर्देश दिए गए है। पीएचईडी के मुख्य अभियंता ( प्रशासन) अनिल कुमार श्रीवास्तव के आदेशों के मुताबिक प्रत्येक जिला मुख्यालय पर अधीक्षण अभियंता स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त प्रत्येक कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशाषी अभियंता स्तर पर एक शिकायत पुस्तिका भी संधारित की जाएगी। इस शिकायत पुस्तिका में आने वाली प्रत्येक शिकायत को दर्ज किया जायेगा और इनका निस्तारण भी दर्ज किया जायेगा। इस शिकायत पुस्तिका की मॉनिटरिंग अधीक्षण अभियंता द्वारा की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement