New gift to Daulatpur Chowk railway station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन को नया तोहफा

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जुलाई 2019 1:15 PM (IST)
दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन को नया तोहफा
शिमला,। अनुराग ठाकुर ने मंत्री बनते ही अपने संसदीय क्षेत्र के तहत दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन को एक नया तोहफा दिया है। आज दौलतपुर से चलकर चंडीगढ़ के रास्ते अंबाला पहुंचने वाली ट्रेन का शुभारंभ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर किया।उनके साथ गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने दौलतपुर प्लेटफार्म से इस नई रेलगाड़ी को रवाना किया । इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने संबोधन करते हुए कहा कि इस गाड़ी के शुरू हो जाने से इस क्षेत्र की जनता को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर ने माननीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी का धन्यवाद किया और कहा की पीजीआई चंडीगड़ जाने के लिए यह ट्रेन एक बहुत बड़ी सुविधा के रूप में देखी जा रही है,जिसका फायदा गग्रेट के साथ साथ चिंतपूर्णी और जसवां विधानसभा को भी मिलेगा।इस अवसर पर उन्होंने रेलवे के ADRM कारण सिंह के समक्ष दौलतपुर रेलवे स्टेशन पर बुकिंग काउंटर खोलने की मांग रखी जिसको माननीय सांसद अनुराग ठाकुर ने आश्वस्त किया जल्दी ही स्टेशन पर बुकिंग काउंटर भी खोल दिया जाएगा।इस अवसर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी,परितोष गौतम,जीवन शर्मा,नरेश विज के साथ उत्तरी रेलवे परामर्श समिति सदस्य सुमित शर्मा भी उपस्थित थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement