New flyover started on Jaipur-Ajmer Expressway: 15 minutes of saving in traffic and relief from jam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस-वे पर नया फ्लाइओवर शुरू : ट्रैफिक में 15 मिनट की बचत और जाम से राहत

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2024 7:26 PM (IST)
जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस-वे पर नया फ्लाइओवर शुरू : ट्रैफिक में 15 मिनट की बचत और जाम से राहत
जयपुर। जयपुर-किशनगढ़ एक्सप्रेस-वे पर स्थित कमला नेहरू नगर पुलिया के पास बनाए गए नए फ्लाइओवर का उद्घाटन आज किया गया। इस फ्लाइओवर के खुलने से किशनगढ़ से जयपुर आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो कमला नेहरू नगर और आसपास के इलाकों से गुजरते हैं। इस फ्लाइओवर के कारण जहां एक तरफ पुलिया पर हमेशा लगने वाला जाम अब खत्म हो गया है, वहीं करीब 25 हजार लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जो आसपास की कॉलोनियों में रहते हैं। नई फ्लाइओवर की वजह से किशनगढ़ से जयपुर आने वाले वाहन चालकों का 15 मिनट का समय बचने की उम्मीद है। पहले यहां हमेशा भारी ट्रैफिक और लंबा जाम लगता था, विशेषकर सुबह और शाम के समय में। फ्लाइओवर के बनने के बाद अब ट्रैफिक का मूवमेंट आसान हो गया है, जिससे यात्रियों को जल्द मंजिल तक पहुंचने में मदद मिल रही है। नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अनुसार, इस फ्लाइओवर की लंबाई 600 मीटर है और इसे बनाने में 8.34 करोड़ रुपए की लागत आई है। फ्लाइओवर के कारण अब सेवा लेन में कोई रुकावट नहीं है, जिससे ट्रैफिक की समस्या कम हो गई है। इसके अलावा, पूरे एक्सप्रेस-वे पर 10 फ्लाइओवर बनाने की योजना है, जिनमें से यह नौवां फ्लाइओवर है, जबकि दसवां फ्लाइओवर भांकरोटा में निर्माणाधीन है।
इस फ्लाइओवर के बनने से अब ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिली है, और यात्रियों को समय की बचत हो रही है। इससे पहले, इस कट को पार करने में 15 मिनट से 25 मिनट का समय लग जाता था, लेकिन अब यह समय कम होकर लगभग 15 मिनट बचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement