khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 08:21 AM (IST)
पीएम मोदी के सार्क बहिष्कार के बाद नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान और
बांग्लादेश ने भी सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने की बात कही है।
गौरतलब है कि सार्क में 8 देश शामिल है। वहीं नेपाल में प्रधानमंत्री
प्रचंड ने सार्क सम्मेलन में पाकिस्तान जाने को लेकर एक अहम बैठक बुलाई है।
इस बैठक में नेपाल तय करेगा कि उसे सार्क में हिस्सा लेना है या नहीं।