काठमांडू। उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल हो गया है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को अलग थलग करने पर काम शुरू कर दिया है। पाक को सबक सिखाने के लिए भारत सिंधु जल समझौता तोड सकता है। इस खबर के बाद पाकिस्तान में खलबली सी मच गई है। अब पीएम मोदी ने सार्क शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि सार्क सम्मेलन नंवबर माह में इस्लामाबाद में होने वाला है।