Advertisement
नेपाल: लैंड होते ही प्लेन का टायर निकला, बाल-बल बचे सभी यात्री

इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें विमान का पिछला टायर निकलते और ढलान पर लुढ़कते हुए दिखाई दे रहा है।
यह विमान पहले दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज एयरपोर्ट से उड़ा था और जुफल एयरपोर्ट जा रहा था।
डोल्पा नेपाल के दूर-दराज जिलों में से एक है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद विमान एयरपोर्ट के रनवे पर ही खड़ा है।
गिरी ने कहा, "विमान की हालत की जांच के लिए एक टेक्निकल टीम के आने के बाद ही विमान के बारे में जरूरी फैसले लिए जाएंगे।"
नेपाल के पहाड़ी इलाके काफी मुश्किल भरे हैं और हाल के वर्षों में यहां कई हवाई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिससे अक्सर देश के एविएशन सेफ्टी रिकॉर्ड पर सवाल उठते रहे हैं।
24 जुलाई, 2024 को काठमांडू में सौर्या एयरलाइंस क्रैश हुआ था, जिसमें सवार 19 में से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने विमान संचालन, उड़ान की तैयारी, कार्गो हैंडलिंग और रेगुलेटरी निगरानी में बड़ी कमियों को उजागर किया, जिससे नेपाल में एविएशन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर बड़े सवाल खड़े हुए।
यूरोपीय संघ ने 2013 से नेपाल को अपनी एविएशन सेफ्टी लिस्ट में रखा है, जिससे नेपाली एयरलाइंस को ईयू एयरस्पेस में उड़ान भरने से रोका गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


