Nek Kamai did kanyadaan of 231 daughters in two years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेक कमाई की ओर से दो साल में किया गया 231 बेटियों का कन्यादान

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 नवम्बर 2024 5:49 PM (IST)
नेक कमाई की ओर से दो साल में किया गया 231 बेटियों का कन्यादान
अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन और डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे कन्यादान कार्यक्रम में पांच बेटियों का कन्यादान किया गया। इसके साथ ही फाउंडेशन की ओर से 231 कन्यादान पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार कुडी ने कहा कि कन्यादान का नाम आते ही अपनत्व और सामाजिकता के भाव आते हैं। समाज में बढ़ते अपराधों का कारण युवा पीढ़ी का समाज से दूर रहना और संयुकत परिवार का समाप्त होना है। अपराधों की रोकथाम के लिए युवा पीढ़ी में हमें सेवा के भाव लाने होंगे जो नेक कमाई जैसी संस्था के कन्यादान कार्यक्रम में देखने को मिलते हैं। यहां बेटियों को बिना किसी भेदभाव और दिखावे के उपहार दिए जाते हैं। कार्यक्रम में संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि नेक कमाई की ओर से शहर में दो सिलाई केन्द्र और गरीब बच्चों के लिए इवनिंग कक्षाएं संचालित हो रही हैं। मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि शहर में बिंदू कपूर के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर महिला स्वावलंबन केन्द्र चलाए जाएंगे जिनके बने उत्पादों की सूची बनाई जा रही है जिनको मार्केट उपलबध कराया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महावर महिला मंच की अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता, ऋषभ देव महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा जैन, सचिव सुनीता जैन और कोषाध्यक्ष दीपमाला जैन रही।
नेक कमाई फाउंडेशन की निशुल्क शिक्षा प्रभारी प्रवीन बत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और कच्ची बस्तियों में चल रहे शिक्षा केन्द्रों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता हुंडी वाले, गायत्री परिवार से प्रतिभा सिंह, मोनिका जैन, दीपमाला जैन, रचना कालरा, डा. गंगा वधवा, कमला यादव, नगर निगम से जुड़े जितेन्द्र कुमार, आशुतोष शर्मा व सुरेश सहित पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय संगठक रमेश आहूजा, पुरुषार्थी धर्मशाला समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र आहूजा , मनोज कुमार मधुबाला मीणा, डा. सत्यभान यादव, उमा बजाज, अजय आंनद गोयल, दिव्यांशी कालरा और जितेन्द्र सेतिया उपस्थित थे। संचालन गुरप्रीत सिंह पवित्र ने किया। अंत में प्रवीन बत्रा ने आभार जताया। इस कार्यक्रम में डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट, खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट, ऋषभ देव महिला मंडल, आलमचंद भागवंती देवी गांधी ट्रस्ट, गुलाब देवी रूपचंद बंसल स्मृति ट्रस्ट और सेन्सेशन बयूटी संस्थान का सहयोग रहा।
सभी संस्थाओं से आगे आने की अपील
नेक कमाई फाउंडेशन की संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने सभी भामाशाह और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जरूरतमंद बेटियों के कन्यादान कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है। चौधरी के अनुसार समाज में विषमताओं और नशे के बढ़ते सेवन का खामियाजा बेटियों को उठाना पड़ रहा है। ऐसे में नेक कमाई के पास ऐसी जरूरतमंद बेटियों के कन्यादान के प्रार्थना पत्र सैकड़ों की संखया में आ रहे हैं जिसमें सभी जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए जिससे बेटियां निर्बल नहीं सबल बने। बेटियों को स्वालंबन केन्द्र में कई तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement