Advertisement
नेहरू ने अंबेडकर को किया अपमानित, जबकि पीएम मोदी ने किया सम्मानित : कंगना रनौत

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया, "पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनके पंच तीर्थ स्थानों को पूजनीय घोषित कर सम्मानित किया।"
कंगना ने हिमाचल के सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा, प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने हमेशा अराजकता फैलाने का काम किया है, इससे जनता बहुत त्रस्त है।
कंगना रनौत ने कहा, "कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में अराजकता फैली हुई है और जनता त्रस्त है। मंडी की बेटी को बदनाम करने का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा है और यहां की मातृ शक्ति ने इन्हें इसका करारा जवाब दिया है।"
बता दें कि इससे पहले बिजली बिल को लेकर कंगना रनौत और हिमाचल सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह आमने-सामने थे। विक्रमादित्य ने फेसबुक पोस्ट करते हुए कंगना पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि मोहतरमा बड़ी शरारत करती हैं, बिजली का बिल नहीं भरती हैं और फिर मंच पर सरकार को कोसती हैं। ऐसा कैसे चलेगा?
वहीं, भाजपा सांसद ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य सरकार पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मंडी
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


