लापरवाही: दाएं के बजाय कर दिया बाएं पैर का ऑपरेशन!
khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 10:00 AM (IST)
झालावाड़। शहर की खंडिया कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में एक मरीज के दाएं के बजाय बाएं पैर का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। हालांकि अस्पताल संचालक चिकित्सकों का कहना है कि रोगी के दोनों पैरों में प्रॉब्लम थी। उसी के कहने पर पहले बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया है। बारां जिले के हरनावदा शाहजी क्षेत्र निवासी रामचन्द्र (45) पुत्र नोन्तीराम ने बताया कि उसके दाएं पैर में घुटने में परेशानी आ रही थी। करीब दो माह से वह खंडिया स्थित निजी अस्पताल से उपचार ले रहा था। गुरुवार सुबह ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ। उसने आरोप लगाया कि दाएं की जगह बाएं पैर का ऑपरेशन हो गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जब चिकित्सकों को उसने आपत्ति जताई तो बताया गया कि दोनों में दिक्कत है, कल दाएं का भी कर देंगे। इस बारे में अस्पताल संचालक डॉ. राजेश मालव ने कहा कि रोगी के दोनों पैरों के घुटनों में परेशानी है। इस उम्र में घुटने में पानी भरने की समस्या हो जाती है। पहले उसने बाएं पैर में दर्द की बात कही। पहले हमने उससे तीन बार पूछा, तब ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद वह दाएं पैर में दर्द की बात कह रहा है।
यह भी पढ़े :13 साल में पहली बार भारतीय सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्केयह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...