प्रतापगढ़। धरियावद उपखंड मूंगाणा लोड़ी माण्डवी के माता टाण्डा रोड के समीप बुधवार को 11 केवी लाइन का बिजली का पोल एवं डीपी अचानक गिर जाने से सडक़ के बीचों बीच तार लटक गये जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने कई बार बिजली का पोल बदलने के लिए शिकायत की लेकिन बिजली विभाग के अधिकारीयों ने इस और ध्यान नहीं दिया। जिससे यह बिजली ट्रांसफार्मर सहित पोल गिर गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारी को बुला कर नया पोल लगाकर लाइन दुरुस्त की।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार