Neelabh Saxena Assumes Charge as Commissioner of Industries and BIP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीलाभ सक्सेना ने उद्योग और बीआईपी आयुक्त का कार्यभार संभाला

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अप्रैल 2026 5:26 PM (IST)
नीलाभ सक्सेना ने उद्योग और बीआईपी आयुक्त का कार्यभार संभाला
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने सोमवार को उद्योग भवन में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और निवेश संवर्धन ब्यूरो (बीआईपी) आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि राजस्थान का युवा, नौकरी मांगने वाला न बनें बल्कि नौकरी देने वाला बनें। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को उद्योग से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, इस योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। सक्सेना ने कहा कि राईजिंग राजस्थान के तहत किए गए निवेश समझौतों की वर्तमान स्थिति के अनुसार कैटेगरी बनाकर समीक्षा की जाएगी। इन समझौतों को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर मिल सकें। पिछले 2 वर्षों में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा सेक्टर वाइज 10 से अधिक नई नीतियां लागू की गई हैं। इन नीतियों का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि इनके तहत किए प्रावधानों से अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हो सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement