Advertisement
एनडीए के नेताओं का कांग्रेस पर तंज, कहा-'इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस का ही नुकसान होगा'

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि खड़गे ने बहुत निराशा वाला बयान दिया है। हम लोगों ने एक दौर में इंदिरा गांधी का विरोध किया था, लेकिन कभी इस तरह का बयान नहीं दिया था। अगर ये लोग इसी तरह बोलते रहे तो आने वाले चुनाव में इनको फिर से हार मिलने वाली है। अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी भी खत्म हो जाएगी।
सांसद संजय झा ने कहा कि ये बहुत गलत बयान है। इससे पहले राहुल गांधी ने भी बयान दिया था। आने वाले समय में जनता कांग्रेस को खत्म कर देगी। ये लोग इस तरह की भाषा प्रयोग कर रहे हैं, वो उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है। इस तरह का बयान देना सही नहीं है। देश की जनता सब देख रही है, आने वाले समय में जल्द ही इसका हिसाब होगा।
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा, "कांग्रेस निरंतर हार से हताशा-निराशा में है, और इतनी नीचे चली गई है कि हर समय प्रधानमंत्री जी की माताजी को गाली देना, प्रधानमंत्री के पिताजी को गाली देना, प्रधानमंत्री जी को 'मौत का सौदागर' कहना, 'चाय वाला' कहना, 'चौकीदार चोर है', इस प्रकार के अनेक संबोधनों से कांग्रेस के बड़े नेता संबोधित कर चुके हैं। लेकिन जनता इसका उल्टा जवाब इनको देती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


