Advertisement
बिहार में NDA को मिल रहा भारी समर्थन, कांग्रेस फूहड़पन पर उतर आई : उपेंद्र कुशवाहा

उन्होंने कहा कि इस रैली की सफलता इस बात का प्रमाण है कि लोग एकजुट होकर एनडीए सरकार को फिर से मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक साथ आए और इस आयोजन को सफल बनाया। हम उन सभी का धन्यवाद करते हैं।
कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहार की तुलना 'बीड़ी' से किए जाने वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग इस तरह फूहड़पन पर उतर आएंगे, यह सोचना भी आश्चर्यजनक है। असलियत यह है कि कांग्रेस को पता चल गया है कि बिहार में उनका कुछ होने वाला नहीं है। इसी व्याकुलता और गुस्से में वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। यह बिहार की जनता का अपमान है और इससे बड़ा अपमान और क्या होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


