NDA ahead in trends of 40 Lok Sabha seats in Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के रुझान में एनडीए आगे

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जून 2024 10:16 AM (IST)
बिहार की 40 लोकसभा सीटों के रुझान में एनडीए आगे
पटना । बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। प्रारंभिक रुझानों में एनडीए बड़ी बढ़त बना चुकी है। राज्य में वोटों की गिनती को लेकर 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 7 चरणों तक चले चुनाव में कुल 497 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमे 39 प्रत्याशी महिला हैं। आज ही कौन जीतेगा, उसका फैसला हो जाएगा। प्रारंभिक रुझानों में 29 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी 9 सीटों पर आगे है। कई सीटों पर कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
प्रारंभिक रुझान जो अब तक सामने आए हैं, उसके मुताबिक, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव राजद की मीसा भारती से पीछे चल रहे हैं। समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की शांभवी चौधरी 7 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दरभंगा से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं, जबकि गया से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी बढ़त बना ली है।
इसी तरह बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुरू में पिछड़ने के बाद अब आगे हो गए हैं। सिंह शुरुआती दौर में पीछे चल रहे थे।
मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पहली पंक्ति में ज्यादातर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
सभी मतगणना केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी उम्मीदवार के जीतने के बाद कोई विजय जुलूस या मार्च निकालने पर पाबंदी रहेगी, जुलूस निकालने के पहले अनुमति लेना अनिवार्य है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement