NBCS 2026 awareness program to be held on July 4.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनबीसीएस 2026 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 4 जुलाई को

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जून 2026 5:21 PM (IST)
एनबीसीएस 2026 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 4 जुलाई को
जयपुर,। फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएसएआई) के जयपुर चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय भवन निर्माण मानक (National Building Construction Standards-2026) के भाग ‘एफ’ – फायर एंड लाइफ सेफ्टी विषय पर एक विशेष ज्ञान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 जुलाई 2026 को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, विधायक नगर, जयपुर में आयोजित होगा। एफएसएआई जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष गणपत चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भवन निर्माण, अग्नि सुरक्षा एवं जीवन सुरक्षा से जुड़े नए राष्ट्रीय मानकों एनबीसीएस-2026 के प्रति विभिन्न हितधारकों में जागरूकता बढ़ाना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। पहला सत्र दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक तकनीकी कार्यशाला के रूप में होगा, जबकि दूसरा सत्र शाम 6:00 बजे से रात 9:30 बजे तक एफएसएआई जयपुर चैप्टर के 10 वर्षीय स्थापना दिवस समारोह के साथ तकनीकी सत्र के रूप में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में फायर एवं सेफ्टी प्रोफेशनल्स, आर्किटेक्ट्स, पीएमसी कंसल्टेंट्स, बिल्डर्स एवं डेवलपर्स, सरकारी विभागों के अधिकारी, फायर सर्विस अधिकारी, एमईपी कंसल्टेंट्स, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, फैसिलिटी मैनेजर्स, ओईएम एवं मैन्युफैक्चरर्स, इंश्योरेंस प्रोफेशनल्स तथा विद्यार्थी एवं युवा प्रोफेशनल्स भाग ले सकेंगे।
एफएसएआई ने इच्छुक प्रतिभागियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील करते हुए बताया कि सीमित अवधि के लिए पंजीकरण खुले हैं तथा सीटों का आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement