मां के पूजन में तिथियों के अनुसार भोग का है अलग-अलग महत्व
khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 6:04 PM (IST)
जौनपुर।
आदिशक्ति मां भगवती के पूजन में तिथियों
के अनुसार नैवेद्य चढ़ाने से देवी मां की विशेष कृपा
प्राप्त होती है। ज्योतिष शिरोमणि शैलेश मोदनवाल के
अनुसार नवरात्रि की प्रतिपदा तिथी को मां शैलपुत्री के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से शरीर निरोगी
होता है। द्वितीया को मां
ब्रह्मचारिणी को शक्कर का भोग लगाने से आयु में वृद्धि होती है। तृतीया को माँ चंद्रघंटा देवी को दूध या दूध से बने मिष्ठान का भोग
अर्पण करने से दुखों से छुटकारा मिल जाता है। चौथे दिन
कुष्मांडा माता को मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि- विद्या एवं ज्ञान की अभिवृद्धि
होती है।
इसी तरह पांचवे दिन स्कंदमाता को केले
का भोग अर्पण करना चाहिये। इससे स्वास्थ उत्तम बना रहता
है। छठवें दिन माँ कात्यायनी की अर्चना में मधु चढ़ाने से
आकर्षण शक्ति की वृद्धि होती है। सप्तमी को माँ कालरात्रि
को गुड़ का नैवेद्य अर्पण करने से आने वाली आकस्मिक संकटों से रक्षा होती है।