NAVRATRI: Real Story of Kaila Devi Karauli Slide 7-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शक्तिपीठ कैला देवी को नजदीक से जानें,..पढ़ें कथा और महत्व

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 3:08 PM (IST)
शक्तिपीठ कैला देवी को नजदीक से जानें,..पढ़ें कथा और महत्व
बाबा केदार गिरी के साथ चौपड़ खेलती थी माता कैलादेवी से 2 कि.मी. दूर घने जंगल में बाबा केदार गिरी की तपोभूमि है। घने जंगल में जब दानव यहां के लोगों को काल का ग्रास बनाते थे, तब बाबा केदारगिरी ने घोर तपस्या कर कैलामाता से इस वन में आने का वरदान मांगकर दानवों का विनाश करने की प्रार्थना की, तब कैलामाता ने प्रसन्न होकर बाबा को वरदान दे दिया और कन्या के रूप में माॅ कैलादेवी नित्य बाबा केदारगिरी के साथ चौपड़ खेलती और रात में निर्जन वन में दानवों का वध करती रही। एक बार कन्या के केश से पानी टपकता देखकर बाबा को अचरज हुआ और पूछ लिया कि कन्या आपके केश से पानी कैसे आ रहा हैं। तब कन्या रूपी माॅ कैलादेवी ने कहा कि एक भक्त की नाव डूब रही थी। उसे बचाने में केश गीले हो गये। ऐसा कह कर कन्या अंतर्ध्यान हो गई और फिर कभी बाबा के पास नहीं आई। क्योंकि माॅ कैलादेवी बाबा से पहले ही वचनबद्ध हो गई थी।

ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी

7/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement