इस क्षेत्र में आपका वर्चस्व 62 फीसदी का है और ये भाजपा वाले
षड्यंत्रकारी लोग आपको बांटने का प्रयास करेंगे, आप इकठ्ठे रहें तो
कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकेगी। उल्लेखनीय है कि बहुजन
समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी कुछ इसी तरह की बात कही थी।
मायावती ने देवबंद की रैली में मुस्लिम समुदाय के लोगों से एकजुट होकर
महागठबंधन के लिए मतदान करने की अपील की थी।