navjot singh sidhu join congress on seven January ! -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

7 जनवरी को नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे कांग्रेस ज्वाॅइन !

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 10:14 PM (IST)
7 जनवरी को नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे कांग्रेस ज्वाॅइन !
अमृतसर। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे सात जनवरी को कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि अभी तक सिद्धू ने कांग्रेस ज्वाॅइन नहीं की है। लेकिन इसके पहले ही अमृतसर ईस्ट विधानसभा में नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर जरुर लगा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के व्यस्त होने के चलते इसमें देरी हो रही है। लेकिन अब चुनाव नजदीक होने के चलते वे 28 दिसंबर की बजाय सात जनवरी को हाथ थाम लेंगे। इसे लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू का कहना है कि अमृतसर की ईस्ट विधानसभा से नवजोत सिंह सिद्धू ही चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि उनका मिशन 2019 में कांग्रेस की सरकार बनाना है। जिसके चलते वे मेहनत कर रहे हैं।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement