khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 5:48 PM (IST)
सक्सेना सोमवार को राजस्थान हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण नेट प्रशिक्षण में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल भी भारतीय रेल सेवा के पोर्टल की तरह होगा। उन्होंने बताया कि ईआरओ नेट शुरू होते ही पूरे देश की मतदाता सूची एक हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल चालू होने के बाद मोबाईल एप, एसएमएस और ईमेल की सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी। ताकि मतदाताओं को इनके माध्यम से पूर्ण जानकारी समय समय पर मिलती रहे। उन्होंने जानकारी दी कि ये पोर्टल बहुभाषी होगा। ताकि किसी भी राज्य का कोई भी मतदाता अपनी भाषा चुन सके। उन्होंने नए मतदाताओं का सीधे आॅनलाइन डाटा फीड करने की बात भी कही।