अलवर। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) एवं शैक्षिक मंथन संस्थान जयपुर की ओर से यहां शुक्रवार को एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। राजर्षि महाविद्यालय में आयोजित इस सेमीनार में उच्च शिक्षा में अनुशासन की महत्ता पर चर्चा की गई। साथ ही इस सम्मेलन में वक्ताओं ने बिगड़ते परीक्षा परिणाम पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि नियमित कक्षाएं नहीं लेने एवं पूरे पाठ्यक्रम का अच्छे से अध्ययन नहीं करने, रुचि का विषय नहीं मिल पाना इसके बड़े कारण हैं। वहीं परीक्षा पैटर्न का कठिन होना, परीक्षा में लिखने की गति बहुत धीमी होना, रोजगार की बढ़ती चिंता के चलते नियमित कक्षाएं लेने की बजाय छात्रों का कोचिंग में जाना और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाए जाने पर चर्चा की गई।