हाथरस।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय हाथरस में 8 अप्रैल को राष्ट्रीय
लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय
विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 8 अप्रेल को सम्पूर्ण राष्ट्र, राज्य, जनपद एवं तालुका में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक
संख्या में वादों का निस्तारण किया जायेगा।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एवं नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण अल्ला रक्खे खां के अनुसार 8 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक मामले, धारा-138
पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बसूली वाद आदि
(लंबित एवं प्रि-लिटिगेशन मामले) संबंधित प्रकरणों के साथ-साथ सभी सुलह योग्य
आपराधिक वादों, सिविल वादों, भूमि
अधिग्रहण वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद, पारिवारिक वादों, स्टाम्प वादों, उपभोक्ता फोरम वादों, राजस्व वादों, चकबंदी वादों, श्रम मामलों, नगर
पालिका टैक्स वसूली मामलों, विद्युत
अधिनियम के अन्तर्गत सुलह योग्य वाद, अन्तिम रिपोर्ट धारा 446
द.प्र.सं. संबंधी मामले...