National Lok Adalat in rajasthan High Court jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाई कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 सितम्बर 2017 5:01 PM (IST)
हाई कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को
जयपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 सितंबर को होगा। इन लोक अदालतों में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर, जयपुर व प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित सभी प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों व प्रि लिटीगेशन के मामलों पर सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद रफीक एवं राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जयपुर के अध्यक्ष करेंगे। उच्च न्यायालय जोधपुर तथा जयपुर में नियमित लोक अदालत का आयोजन होगा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस.के. जैन ने बताया कि उच्च न्यायालय जोधपुर व जयपुर में पेन्शन, सेवानिवृति लाभ, एन. आई. एक्ट के मामले, पारिवारिक मामले, औद्योगिक विवाद, स्थानान्तरण, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के विरुद्ध अपीलें सहित विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की समस्त अधीनस्थ अदालतों में लगने वाले नेशनल लोक अदालतों के लिए न्यायालयों में लंबित एवं प्रि लिटीगेशन के करीब 2 लाख एक हजार 172 प्रकरणों को चिन्हित किया गया है तथा इस आधार पर पीठासीन न्यायिक अधिकारियों की लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement