National-level handball player commits suicide, leaves a note for PM Narendra Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेशनल हैंडबॉल प्लेयर ने की खुदकुशी,PM को खून से लिखा खत

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 11:07 AM (IST)
नेशनल हैंडबॉल प्लेयर ने की खुदकुशी,PM को खून से लिखा खत
पटियाला। ओलिंपिक में लड़कियां मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं, पटियाला में ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे सिस्टम पर ही सवाल खडे कर दिए है। नेशनल हैंडबॉल खिलाडी पूजा ने हॉस्टल की फीस न दे पाने के कारण और कोच से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले पूजा ने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोट लिखा। वहीं, मामला उजागर होने के बाद से कोच फरार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अच्छी परफॉर्मेंस के बेस पर 20 साल की पूजा को कॉलेज में दो दिन पहले ही एडमिशन मिला था। मौत से पहले पूजा ने सात पेज का सुसाइड नोट लिखा है। इसके ऊपर खून से पीएम मोदी के लिए कुछ बातें लिखी हैं और कोच पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पूजा ने लिखा है कि एक तो काफी मुश्किल से एडमिशन मिला। इसके बाद जब हॉस्टल की बात आई तो कोच ने चक्कर कटवाए, फिर कमरा देने से मना कर दिया।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement