National Doctors Day: Doctors serving in hilly and remote areas were honored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेशनल डॉक्टर्स डे : पहाड़ी और रिमोट में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को किया सम्मानित

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जुलाई 2024 4:07 PM (IST)
नेशनल डॉक्टर्स डे : पहाड़ी और रिमोट में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को किया सम्मानित
देहरादून। नेशनल डॉक्टर डे के अवसर पर देहरादून के निजी होटल में चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने शिरकत किया। वहीं नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेशभर से आए लगभग 25 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर्स डे का कार्यक्रम 1991 से शुरू हुआ था हमारे चिकित्सक अपने काम और प्रतिकूल परिस्थिति में भी अपने कर्तव्य परायणता के कारण जाने जाते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहाड़ी और रिमोट क्षेत्र में जो डॉक्टर काम कर रहे हैं उन्हें भी देहरादून बुलाकर आज उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में डॉक्टर को दूसरे भगवान के रूप में देखा जाता है साथी ही साथ उन्होंने कहा कि डॉक्टर हमेशा रोगी के साथ के साथ मधुर व्यवहार करें। क्योंकि कोई भी डॉक्टर यही चाहते हैं कि रोगी ठीक हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी डॉक्टर के रिटायरमेंट की उम्र को 60 से बढ़कर 65 साल करने का निर्णय लिया है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार ने भी डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें ईश्वर का रूप कहा और कहा कि डॉक्टर का जो अपने पेशेंट के प्रति सेंसिटिविटी है वह हमेशा बरकरार रहे साथ-साथ उन्होंने कहा कि अब का जो समय है वह टेक्नोलॉजी बेस्ड समय है इसलिए डॉक्टर को भी टेक्नोलॉजी बेस्ट काम करने के लिए अपने आप को अपडेट करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement